पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्च में बाल श्रमिक का सर्वे कर जानकारी करेंगे एकत्र

मार्च में बाल श्रमिक का सर्वे कर जानकारी करेंगे एकत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | जिलेमें 16 से 25 मार्च तक संस्थानों में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर निर्माण उघोग व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत बाल श्रमिकों का सर्वे कर जानकारी एकत्र की जाएगी। कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने कहा सर्वे हेतु खंड शिक्षा अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स बनाया गया है। मास्टर ट्रेनर्स से कहा वे बालश्रमिक के सर्वे के कार्य का गहन प्रशिक्षण दें तथा कार्य गंभीरता पूर्वक करने प्रेरकों को निर्देशित करें ताकि बाल श्रमिकों की वास्तविक संख्या की जानकारी प्राप्त हो सके। होटलों, ढाबों, रेस्तरां में काम करने वाले बाल श्रमिकों का आवास कहां कहां है इस बात की भी जानकारी गंभीरता से एकत्र की जाए। 14 वर्ष या इससे कम उम्र के श्रमिक को बाल श्रमिक माना गया है। बाल श्रमिकों को नाम पिता का नामए पता, उम्र, नियोजक का नाम, व्यवसाय की प्रकृति, उप जीविका सामग्री निर्माण की प्रक्रियाए उद्योग का नाम, पता, श्रमिकों के वर्तमान निवास का पता तथा स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यताए नियोजन की तिथि, दैनिक कार्य के घंटे, पारिश्रमिक दैनिक, साप्ताहिक, मासिक आदि बाल श्रमिकों से ही पूछ कर भरा जाएगा।





यदि बाल श्रमिक या उनके पालक द्वारा काम के एवज में अग्रिम राशि प्राप्त की गई हो तो इसकी भी प्रविष्ठि सर्वे प्रपत्र में की जाएगी।