देवलाल ब्लॉक अध्यक्ष
कांकेर | शालेय शिक्षा कर्मी संघ की बैठक बुधवार को दुर्गूकोंदल में हुई। बैठक में देवलाल सेन को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेश बनपेला कार्यकारी अध्यक्ष, रितु राज सेन सचिव, क्षत्रेश साहू कोषाध्यक्ष, लवदास मानिकपुरी उपाध्यक्ष, कमल किशोर जैन सहसचिव, अधारी लाल कुंजाम उप कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में जिलाध्यक्ष हिमन कोर्राम, नंद कुमार अटभैया, अमित राठौर, सतीश साहू, भानु भास्कर, संतोष वट्टी आदि उपस्थित थे ।