पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज नहीं उठेगा कूड़ा कचरा हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

आज नहीं उठेगा कूड़ा-कचरा हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को नियमित हर महीने वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन की मांग को लेकर बुधवार को सफाई कर्मी पहले नगरपालिका पहुंचे, जहां से कलेक्ट्रेट जाकर वेतन नियमित देने गुहार लगाई। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला तो वे गुरूवार से काम बंद कर देंगे।

हर महीने वेतन नहीं मिलने को लेकर शहर के सफाई कर्मी 10 फरवरी को नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। इसमें पुरूषों के साथ महिला सफाई कर्मी भी थे। पहले तो सफाई कर्मियों ने नगर पालिका सीएमओ से वेतन की मांग की लेकिन जब सीएमओ ने इस माह भी शासन से उनका वेतन नहीं आने की जानकारी दी तो आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। सीएमओ ने भी आवेश मेें आकर सफाई कर्मियों को सरकार के पास जाकर वेतन मांगने की बात कही।

सफाई कर्मियों में नियमित में 40, प्लेसमेंट में 35 व दैनिक वेतन भोगी 45 शामिल हैं। इन्हें दिसंबर से वेतन नहीं मिल पा रहा है। प्लेसमेंट व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है।

कांकेर. वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल में जाने का लिया निर्णय।

काम बंद करने अल्टीमेटम
नगरपालिका से हर महीने वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने 11 फरवरी से काम बंद कर हड़ताल करने का अल्टीमेटम दिया है। सूरज बाल्मिकी, मनोहर बाल्मिकी, राहुल बाल्मिकी ने कहा कि हर महीने वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर काम बंद करने का निर्णय लिया है। जब तक वेतन नहीं दिया जाता, तब तक काम बंद रखेंगे। बिंदु बिछिया, तिजू बाल्मिकी, शंकर पांडेय, सुरजा बाल्मिकी, सुुमित्रा बाल्मिकी, दीपक, मुकेश बिछिया ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।

आवंटन नहीं हुआ है
शासन से सफाई कर्मियों के वेतन के लिए आबंटन नहीं पहुंच रहा है। आबंटन आने पर ही वेतन दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। हेमशंकर देशलहरा, सीएमओ, नपा परिषद, कांकेर

खबरें और भी हैं...