दंतेवाड़ा, कांकेर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पांच मैच
शासकीय कन्या पालिटेक्निक कालेज धरमपुरा में चल रही संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैच जीते। बुधवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुए मैच कबड्डी, खो-खो , वालीबाल , क्रिकेट और हैंडबाल प्रतियोगिता के साथ ही शतरंज और टेबिल टेनिस का मैच हुआ। जहां कबड्डी के बालक में दंतेवाड़ा और बालिका वर्ग में कांकेर तथा खो-खो बालक में बस्तर ने जबकि बालिका वर्ग में कांकेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। इन दोनों खेलों के बाद पुरूष वर्ग में नारायणपुर की किक्रेट टीम विजयी रही। जबकि बालीवाल और हैंडबाल में दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने मैच के शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया। हैंडबाल गर्ल्स में कांकेर विजयी रही।
जगदलपुर| बस्तर और दंतेवाड़ा के बीच हुए खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाते बस्तर के खिलाड़ी
जगदलपुर |कबड्डी मैच में कांकेर के खिलाड़ियों ने हराया बीजापुर को ।
25 स्पर्धाओं में 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल
पांच दिनों तक चलने वाली 25 स्पर्धााओं में 300 से अधिक खिलाड़ियांे ने भाग लिया है। सबसे अधिक खिलाड़ी कबड्डी और फुटबाल तथा बालीवाल के लिए पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक हर जिले के 45 से 50 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी, वालीबाल,में जगदलपुर के खिलाड़ी विजयी रहे । इसके अलावा 100 मीटर रेस की दौड़ स्पर्धा में बीजापुर ने जीत हासिल की।
इस तरह विजेता रहे
शतरंज गर्ल्स में बस्तर
शतरंज ब्वायज में दंतेवाड़ा
बैडमिंटन ब्वायज में दंतेवाड़ा
बैडमिंटन गर्ल्स में कांकेर
टेबल टेनिस ब्वायज में दंतेवाड़ा
टेबल टेनिस गर्ल्स में जगदलपुर