जिले को मिले दो बाल विकास अधिकारी
कांकेर | महिला एवं बाल विकास विभाग को दो बाल विकास परियोजना अधिकारी प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार नौ बाल विकास परियोजना अधिकारियों स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इनमें से मनोज सिन्हा को परियोजना पाटन दुर्ग को बाल विकास परियोजना पखांजुर और कल्पना मड़ामे को परियोजना देवरी जिला बालोद को बाल विकास परियोजना कांकेर में पदस्थापना की गई है।