पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति ने कर दी पत्नी की हत्या

पति ने कर दी पत्नी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | आमाबेड़ाथानांतर्गत ग्राम तेवड़ा में पति ने प|ी की हत्या कर दिया। घटना मंगलवार सुबह दस बजे घटी। घटना की जानकारी मृतक की भाभी से मिली। भाभी सनबत्ती के अनुसार 25 वर्षीया महिला अगौन कोरेटी का पति रजलाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने कोठार में उसकी हत्या कर दी। हत्या कैसे की गई है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। साथ ही हत्या का कारण अज्ञात है। घटना के बाद से पति फरार है। भाभी सनबत्ती तथा उसके भाई सन्नू ने बताया उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है। जहां से लौटने के दौरान उनकी बाईक दुर्घटना ग्रस्त हो गई और वे दोनों घायल हो गए। जिन्हें रात में इलाज के लिए संजीवनी 108 से अस्पताल भेजा जा रहा था। वहीं आमाबेड़ा थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा ने बताया अब तक हत्या की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही जांच की जाएगी।