पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराबी पति की गला घोटकर की हत्या

शराबी पति की गला घोटकर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय से 18 किमी दूर ग्राम मोदे में एक प|ी ने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या का कारण शराब बनी, जो पति के मौत के अलावा प|ी के आरोपी और बच्चों के बेसहारा होने का कारण बनी। इस पूरे में घटनाक्रम में दूसरे दिन हत्या का खुलासा हुआ। प|ी ने ही पति की हत्या करना कबूल भी कर लिया। पुलिस आरोपी प|ी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार कोरर थानांतर्गत ग्राम मोदे में 8 दिसंबर सोमवार शाम 5 बजे छबीराम अमीला 42 वर्ष पति सुकलाल निवासी मोदे का प|ी चंपा बाई 40 वर्ष के साथ पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। पति शराब के नशे में धुत्त था और प|ी से 500 रूपए मांग रहा था। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर प|ी ने पैसे नहीं होने के कारण देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ शेषपेज 18 पर







औरपति टंगिया लेकर प|ी को मारने दौड़ाने लगा लेकिन प|ी अपना बचाव कर पति से भीड़ गए और दोनों आंगन में गिर गए। जहां हाथापाई होने के दौरान प|ी ने पति के गले में पड़ा गमछा को कस कर गला घोट उसकी हत्या कर दी। इस दौरान घर में दोनों बड़ा बेटा 15 वर्षीय हिरेंद्र घर में मौजूद था और दोनों को लड़ते देखा था लेकिन रोज रोज की बात होने के कारण वह विवाद पर ध्यान नहीं दिया और अंदर चला गया था। घटना के बाद जब प|ी समान्य हुई तो पति को मृत पाया और फिर पति के मौत की झूठी कहानी गढ़ पड़ोसियों को इसकी खबर दी। प|ी ने पड़ोसियों को बताया वह अचानक गिर गए और बात नहीं कर रहे हैं। पड़ोसी भी इसे यही समझते रहे पूरी रात लाश घर में रखी रही। लोग इसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे लेकिन दूसरे दिन 9 दिसंबर की सुबह शव देखने पर ग्रामीणों ने शंका जाहिर की। घटना के दौरान घर में मौजूद पुत्र हिरेंद्र से ग्रामीणों ने पुछताछ की तो उसने पति प|ी में हुए विवाद की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने पूछताछ में पति की हत्या करने की बात कबूल ली। जिसके बाद ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करा हत्या का मामला दर्ज कर प|ी को हिरासत में ले लिया है।

अबहो रहा है पछतावा : पतिकी हत्या के बाद प|ी ने कहा अब पछतावा हो रहा है। पति शुरू से शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था लेकिन वह कभी इसका विरोध नहीं करी बल्कि सबकुछ अपनी किस्मत मान सहती रही। घटना के समय भी पति शराब के नशे मे