पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा तो नेता छुड़ा ले गया

शराब तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा तो नेता छुड़ा ले गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कांकेर/दुधावा

आबकारीऔर पुलिस विभाग की जिम्मेदारों की लापरवाही से त्रस्त महिलाओं ने ही अपना संगठन बनाकर अवैध शराब बंदी का बीड़ा उठाठा। अपने इस मिशन को कामयाब बनाने उन्होंने आधी रात को योजना बनाकर कुछ शराब तस्कारों को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ भी लिया। ऐसे में महिलाओं की कामयाबी के आड़े गई एक राजनेता की चाल जो ग्रामीणों को धमका कर तस्कारों को अपने साथ ले भागा। इसी कड़ी के तहत सुबह पुलिस मौके पर शराब से भरा वाहन लेने पहुंची लेकिन महिला ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस के पहले तस्करों को लाने पर अड़ गए।

ग्रामीणों की मांग थी कि जबतक चारों तस्कर उक्त भाजपा नेता को मौके पर नहीं लाया जाएगा वे पुलिस को वाहन ले जाने नहीं देंगे। मामला दुधावा क्षेत्र के बिहावापारा का है। जहां इस घटना से अवैध शराब ब्रिकी पर रोक लगाने में आबकारी पुलिस विभाग की हकीकत सामने गई। मिली जानकारी के अनुसार बिहावापारा में बीती रात 12 बजे चार तस्कर एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध शराब भर कर पहुंचे। कुछ पेटियां कोचिया राजेंद्र नेताम के घर उतार वे आगे ही बढ़ने वाले थे कि तस्करों को पकड़ने जाल बिछा ग्रामीणों ने रास्ते में बैलगाड़ी अड़ा कर वाहन को पकड़ लिया। इसके पहले की तस्कर वाहन छोड़ फरार होते उन्हें भी दबोच लिया।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि इन तस्करों ने पहले दुधावा पुलिस और बाद में क्षेत्र के एक नेता कमलेश भदौरिया को फोन लगाया। पुलिस तो नहीं आई लेकिन रात एक बजे चार पहिया वाहन में उक्त नेता मौके पर पहुंच गया। ग्रामीण चमन नेताम, सुखलाल शोरी, देवक नेताम, आत्माराम नेताम, मुनेश नेताम, शिव प्रकाश मरकाम, आनंद राम मरकाम, भादुराम यादव, हरिाम यादव, धरम मरकाम के अलावा शराब बंदी संगठन की बिसरी यादव, झमता बाई, रजूला बाई तथा सरोजा आदि ने बताया कि उक्त भाजपा नेता भदौरिया सबको धमकाते हुए चारों तस्करों को अपने साथ ले गया।

शेषपेज 18 पर

इसकेबाद अगले दिन सुबह 8 बजे पुलिस शराब से भरी वाहन लेने गांव पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों ने नेता भदौरिया समेत चारों शराब तस्करों को पकड़ कर गांव लाने की मांग रखी। इसके बाद ही वाहन को छोड़ने की बात कही। ग्रामीण अपनी मांग को लेकर दोपहर ढाई बजे तक अड़े रहे। काफी मान मनोव्वल और आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और वाहन को पुलिस के हवाले किया।

^मामले में