पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर रखी निर्माण सामग्री नहीं हटा रहे

सड़क पर रखी निर्माण सामग्री नहीं हटा रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | ग्रामदेवरी-कोरर मार्ग में नए सिरे से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। सड़क में ही पत्थर अन्य निर्माण सामग्री बेतरतीब रख दिए जाने से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। देवरी कोरर मार्ग में नए सिरे से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया का निर्माण तो बेहतर ढ़ंग से किया गया है लेकिन पुलिया निर्माण के बाद काम करने वाले लोगों ने लापरवाही बरतते सड़क किनारे ही शेषपेज 18 पर



निर्माणसामग्री गिट्टी रेत रख दिया है। पुलिया के समक्ष तो सड़क किनारे ही गलत ढंग से पत्थर भी रख दिया गया है। ऐसे ही मार्ग सकरा है और हमेशा वाहनों का आवागमन रहता है। लापरवाही से बड़े पत्थर के साथ गिट्टी, रेत डाल दिए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। रात के अंधेरे में तो खतरा और भी बढ़ सकता है। फिर भी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के साथ संबंधित ठेकेदार इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीण राजकुमार यादव, गोवर्धन नाग, कोमलराम साहू, पुनित मंडावी, लखन मंडावी, नेहरूराम नाग, शंकर मंडावी ने कहा कि सड़क किनारे पत्थर अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।