बेवरती से नदी तक पक्की सड़क बनाने की गई मांग
ग्राम बेवरती से नदी तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो खंडों में बनी सड़क की लंबाई 1000 मीटर है। नदी तक खेत होने के कारण ग्रामीण हमेशा आना जाना करते हैं। ग्रामीण बेवरती के जागृति चौक से लेकर मोहपुर तक 3 किमी सीसी सड़क बनाने की मांग की है।
दो साल पहले पहले जब आरईएस विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजनांतर्गत सीसी सड़क बनाने का काम शुरू किया तो ग्रामीणों को उम्मीद थी की सड़क नदी तक बनेगी लेकिन सड़क बस्ती तक ही बनाई गई। गांव के जोहन राम यादव, डोमिता चंद्रवंशी, पवन साहू, गीता कुंजाम ने कहा नदी तक सड़क बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं, जिसे पुरा करने शासन को ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत सीसी सड़क बस्ती तक ही बन पाई है। साथ ही कई वार्डों में सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नदी तक सीसी रोड बनाने की मांग की है।
कांकेर. ग्राम बेवरती से महानदी तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क।
सड़क प्रस्ताव जनपद कार्यालय भेजा गया है
नदी तक पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद कार्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति के लिए प्रयास किया जा रहा है। सड़क बनाने की स्वीकृति मिलने के साथ सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सुशीला नेताम, सरपंच, बेवरती