दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कांकेर | बीजापुर में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने गुरुवार को कन्या काॅलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में 150 छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन गांधी उद्यान से रैली निकाली गई, जो कि कलेक्टोरेट पहुंची। यहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालो में मनीषा देवी कुलदीप, राधा जैन, लक्ष्मी सुखबती, र|ा, सोनिया, उर्मिला आदि शामिल थे।