कांकेर बना ओवरआॅल चैंपियन जोनस्तरीय टीम का किया चयन
राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा में दंतेवाड़ा प्रथम, जगदलपुर द्वितीय
भास्कर न्यूज| जगदलपुर
शासकीय कन्या पाॅलीिटेक्निक काले में चल रही संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कांकेर जिले ने ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब जीता जबकि दूसरे स्थान पर दंतेवाड़ा और तीसरे स्थान पर जगदलपुर रहा।
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिन टीमों ने पहला और दूसरा स्थान पाया है उन्हें भिलाई में होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। संस्था के ओपी श्रीमाली ने बताया इन खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर नहीं भिलाई में ही पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।
बस्तर में खेल का माहौल अच्छा
समापन पर पहुंचे बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति एनडीआर चंद्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बस्तर में खेल का माहौल चल रहा है। हर प्रतियोगिता में खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दे रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को उनकी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। बस्तर में होने वाली प्रतियोगिताओं से सबसे अधिक फायदा आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों को मिल रहा है। जरूरत खेल की गतिविधियों को और बढ़ाने की है जिसे पूरा करने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
जगदलपुर। समापन पर मौजूद कन्या पाॅलीटेक्निक कालेज के छात्र।