पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 मार्च तक किसानों को मिले अनुदान राशि

15 मार्च तक किसानों को मिले अनुदान राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखा प्रभावित किसानों को उनकी फसल क्षति की अनुदान राशि 15 मार्च तक बांटा जाएगा। मंगलवार को शम्मी आबिदी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी किसानों को अनुदान राशि देने के लिए भी तहसीलदारों को किसानों को 15 फरवरी के पहले वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में 8 फरवरी तक लगभग 70 फीसदी प्रभावित किसानों को अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है। बैठक में जिले में राजस्व के लंबित अविवादित, विवादित, नामांत्रण, बंटवारे सीमांकन, फौती बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, राजस्व अभिलेखों के नवीकरण आदि प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक प्रत्येक गांवों में शिविरों करने पर सहमति बनी। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल विकासखंडों के ग्रामों में विशेष ध्यान केंद्रित कर इस शिविरों का आयोजन होगा। शिविर लगाने के लिए डिप्टी कलेक्टरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएंगे। इन शिविरों के आयोजन और प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की मानिटरिंग कलेक्टर स्वयं करेंगे।

खबरें और भी हैं...