मां सरस्वती का किया गया वंदन गीत-नृत्य से बसंत का स्वागत
शहर समेत अंचल में बसंत पंचमी परंपरागत तौर पर मनाई गई। स्कूल समेत अन्य संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। तिथियों में फेर के कारण इस साल बसंत पंचमी दो दिन मनाई जा रही है। कई स्कूलों में बसंत पंचमी शुक्रवार को मनाई गई, तो कई स्कूलों और दूसरे संस्थानों में शनिवार को आयोजन किया जाएगा।
बरदेभाठा हाईस्कूल व मिडिल स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार 12 फरवरी को संयुक्त रूप से बसंत पंचमी मनाई। मां सरस्वती के पूजन के बाद छात्रा वर्षा साहू, लोकेश्वरी नाग ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रों के साथ शिक्षकों ने भजन प्रस्तुत किए।
पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर प्राचार्य तिलोत्तमा नेताम, कविता सेनापति, रश्मि उइके, लिकेश्वरी नाग, पदमनी साहू, धनेश्वरी साहू, रूपारानी पांडे, मुरारी देवांगन, इंदिरा चांद, दुगेश्वरी शर्मा उपस्थित थे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं व शिक्षकों ने सरस्वती वंदना की। शिक्षिका सुनीता रावटे, करूणा वैध ने भजन गाया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सविता पोया ने कहा कि बसंत ऋतु का विशेष महत्व है। शीतलापारा स्कूल में प्राचार्य रूखमनी ओट्टी ने बसंत पंचमी की महत्ता बताई। इस अवसर पर शिक्षिका रेणु पंत, शबाना खान, लीला ध्रुव, बुधराम भूआर्य, सावित्री मिश्रा, इंदू, दुलेश्वरी उपस्थित थे। सिंगारभाठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न खेलकूद का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं के आकर्षक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य गीता राठौड़, सरपंच इंदू ठाकुर, शिक्षक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व अन्य उपस्थित थे।
परमेश्वरी जयंती पर पूजन व कलश यात्रा आज
कैलेंडरों में फेर के कारण बसंत पंचमी का आयोजन दो दिन हो रहा है। कुछ कैलेंडर में 12 फरवरी, तो कुछ में 13 फरवरी को बसंत पंचमी दर्शाया गया है। ऐसे में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए रहा है। मनकेशरी में बसंत पंचमी पर्व पर परमेश्वरी जयंती पर होने वाला पूजन व कलश यात्रा का कार्यक्रम 13 फरवरी को रखा गया है।
कांकेर. बसंत पंचमी पर भजन कीर्तन करते बरदेभाटा स्कूल के छात्र-छात्राएं।
बसंत पंचमी पर हुई मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
पखांजुर | बसंत पंचमी के अवसर पर अंचल के स्कूलों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पखांजुर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद बांटा गया। अंचल में रविवार को भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है।
स्कूलों में विद्यादायिनी की पूजा
लखनपुरी | बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को अंचल के विभिन्न स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। ग्राम सुरावंड प्राथमिक शाला में शाला विकास समिति व ग्रामीणों की ओर से सामूहिक आरती की गई।
कांकेर. बसंत पंचमी पर नृत्य प्रस्तुत करती सिंगारभाट स्कूल की छात्राएं।