महिला एएसआई ने वोट देने से रोका, शिकायत
मानिकपुरके ग्रामीणों ने नरहरपुर एएसआई पर मतदान के दौरान अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 1 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मानिकपुर प्राथमिक शाला भवन में मतदान चल रहा था। यहां लंबी लाइन लगी थी। दोपहर 3.30 बजे मतदान के दौरान सहायक उप निरीक्षक हेमलता परिहार अपने दल के साथ पोलिंग बूथ पहुंची और गाड़ी से उतरते ही कैंपस के बाहर कुछ साइकिल एवं मोटरसायकल को खड़े देखकर धमकाने लगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद वे लाइन में लगे मतदाताओं से भी अभद्र व्यवहार करने लगी। लाइन में लगी जानकी बाई यादव को धक्का देकर गिरा दिया। मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार होता देख लाइन में खड़े सीएफ के ललित कुंजाम ने समझाना चाहा तो उसके साथ भी गाली गलौच करते कालर पकड़कर बाहर निकाल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि एएसआई पोलिंग बूथ के अंदर घुस गई और कोटवार से ताला लगवा दिया गया जिसके बाद लाइन में खड़े ग्रामीण मतदान नहीं कर सके। उनका यह भी आरोप है कि यही नहीं महिला एएसआई ने गांव के तीन युवक बलराम सहारे, रामसुंदर नेताम, ललित कुमार कुंजाम के खिलाफ छेड़छाड़ अभद्र व्यवहार करने की झूठी शिकायत कर दी जिसके चलते उनके खिलाफ धारा 294, 342, 354, 34 आईपीसी के तहत मामला बनाया गया है।
कड़ीकारवाई की मांग : गांवकी जानकी बाई यादव ने कहा कि एएसआई ने गांव के पुरूषों के साथ महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते गाली गलौज की है। जमुना बाई नेताम, मानबती नेताम, सतरूपा कोर्राम, जगोबाई ने कहा कि इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी की ही पूरी तरह से गलती है। मानिकपुर के शिवनाथ नेताम, अजीत नेताम, शेषपेज 16 पर
बलरामसहारे,चन्नु कुंजाम, हरिशचंद्र कोड़ोपी, फूलसिंह नेताम, पूनाराम कुंजाम, अमर सिंह महावीर मतदान के दिन ग्रामीणों के साथ उक्त महिला पुलिस अधिकारी ने गलत व्यवहार किया है। उक्त महिला एएसआई के खिलाफ कड़ी कारवाई होना चाहिए।
शिकायत मिली होगी जांच
^ग्राममानिकपुर के ग्रामीणों से महिला एएसआई के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले में जांच की जाएगी। जांच रिर्पाेट में जो तथ्य आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्रदाश, पुलिस अधीक्षक, कांकेर
कांकेर. महिला एएसआई के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। ग्रामीण इस दौरान आक्रोश व्यक्त करते रहे।