भाजपा आनलाइन हर बूथ पर 300 सदस्य बनाएगी
कांकेर | कांकेरशहर मंडल ने भाजपा के महासदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि शहर मंडल के प्रत्येक बूथ में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक बूथ में वहीं निवासरत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस माह की 15 तारीख तक हर बूथ में 300 आनलाइन सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में महासदस्यता अभियान के सम्मेलन में सभी को जो लक्ष्य दिया है उसको हमें हर हाल में प्राप्त करना है। शहर मंडल सदस्यता प्रभारी दिलीप जायसवाल ने कहा अभियान हेतु दिया गया लक्ष्य कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। लक्ष्य को पूर्ण कर सकते हैं। शहर मंडल अध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने कहा सदस्यता लक्ष्य को पूरी सक्रियता और तन्मयता से प्राप्त करने की आवश्यकता है। संचालन दीपक खटवानी ने किया।
बैठक में धीरज नेताम, विजय मंडावी, शालिनी राजपूत, हेमलता परते, राजकिशोर शर्मा, प्रेम नायर, अरूण कौशिक, अर्जुन कावड़े, दिनेश रजक, अशोक वलेचा, संजीव सोनी, रवि तिवारी, सुनील पांडे, शेषपेज 16 पर
राजेशपटेल, शैलेन्द्र शोरी, राजा देवनानी, गोपाल साना, अजय मोटवानी, जेएम जैन, मीरा सलाम, लता चौहान, रमीला बेन पटेल, पुष्पा बिछिया, सुनीता यादव, राकेश यादव, विवेक परते, जयंत अटभैया, विद्यासागर धु्रव, डोलेश जैन, दीपक धुुव, गिरीश मेश्राम, गिरधर यादव, सौरभ तिवारी, चंदन सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, उत्तम यादव, बृजमोहन तिवारी, श्रीमती यशोदा वट्टी, देवेन्द्र सिंह भाऊ उपस्थित थे।