- Hindi News
- महिलाओं और युवतियों की प्रभावी प्रस्तुति
महिलाओं और युवतियों की प्रभावी प्रस्तुति
ग्रामपटौद में 8 फरवरी से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। तीन दिवसीय आयोजन का समापन 10 फरवरी को होगा। ऐसा आयोजन ग्राम पटौद में पहली बार हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों का काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रथम दिवस मानस गान से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं युवतियों की मानस गान मंडली भी अपनी प्रस्तुति पेश कर रही है।
इस दौरान महिलाओं की एक मंडली ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियों को सुनने भी काफी भीड़ लग रही है। इससे पहले मानस गान का शुभारंभ दिलीप साहू ने किया। अतिथि के रूप में सरपंच कुमार मरकाम, हेमंत सलाम, मनसा सलाम, रामदयाल दर्रो उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में राकेश नायक, रतन टांडिया, सेवकराम निषाद, बिसत शांडिल्य, ऋिषी साहू, अमित शांडिल्य, राधेलाल मंडावी, भगवान सिंह साहू, शंकर यादव योगदान दे रहे हैं।
मानस गान
मानस गान आज से
कांकेर | ग्रामपत्थर्री विकासखंड चारामा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानस गान महायज्ञ का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक किया जाएगा। मुख्य अतिथि सरपंच मेघनाथ कुंजाम होंगे तथा अध्यक्षता जनपद सदस्य विशाल राम मंडावी करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोहन मंडावी एवं स्त्रो कुमार जुर्री होंगे।
दसपुर. पटौद में मानस गान स्पर्धा जारी। इसमें युवतियां-महिलाएं अपनी प्रस्तुति देते हुए।