पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप
यहांगत दिनों पुलिस द्वारा पूछताछ के बहाने लोगों से मारपीट करने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार लोग दहशत में भी है। बांदे से 7 किलोमीटर दूर हवलबरस और पीव्ही 101 के मध्य पुलिस नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित एक जवान शहीद हुआ था।
घटना स्थल के पास मैदान में ग्रामीण क्रिकेट खेल रहे थे। उन ग्रामीणों को गश्ती दल अपने साथ तीन घंटे जंगल में लेकर घूमते रहा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अंत में पूछताछ के नाम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट भी कई गई जिससे ग्रामीण दहशत में है।
हवलबरस के ग्रामीणों ने कहना है कि बांदे पुलिस ने उन लोगों को घर से सुबह 7 बजे उठा लिया और 11 बजे तक जंगल में घुमाते रहे। फिर घटना स्थल में लाकर पिटाई की। बताया गया कि इससे तनु राम सलाम को कान में गंभीर चोट आई। इसके अलावा रानू मंडावी, मन्नूराम मंडावी, रामसाय दुग्गा को भी चोटें आई है।
जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मल्लिक ने चेतावनी दी है कि पूछताछ के नाम पर अगर निर्दोष आदिवासियों एवं बच्चों को प्रताड़ित करना बंद नही किया गया तो ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जायगा। फिर भी प्रताड़ना नहीं रुकी तो बांदे से पखांजूर तक 25 किमी पदयात्र कर अनुविभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।