- Hindi News
- विभिन्न स्पर्धाओं में िदखाया जोश, कला में संवरा हूनर
विभिन्न स्पर्धाओं में िदखाया जोश, कला में संवरा हूनर
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत नि:शक्त बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं की गईं। शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंड्री के नि:शक्त बच्चों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई। छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, चित्रकला, देशभक्ति गीत, कुर्सी दौड़, वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला में प्रथम जितेंद्र कुमार, द्वितीय तिलोका, रंगोली में प्रथम अविनाथ, द्वितीय विनोद सार्वा, देशभक्ति गीत में प्रथम संजय कुमार, द्वितीय नमन कुमार सलाम रहे। सभी प्रतिभागियों को बीईओ भुवन जैन तथा प्राचार्य ईच्छापुर सरोज वर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते बीईओ भुवन जैन ने कहा विकलांगता अभिशाप नहीं है। शेषपेज 16 पर
ऐसेछात्र पढ़ लिखकर अपनी प्रतिभा संवारे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समावेषी छात्रों के प्रोत्साहन के तहत विभिन्न योजनाएं शासन चला रही है। उनका लाभ सभी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिलाप अट्भैया, यशवंत ठाकुर, श्रवण शर्मा, हेमेंद्र साहसी, नीतेश उपाध्याय, राघवेन्द्र कंचन, तारा पोटाई, शंभू शोरी, ओमप्रकाश सेन, टीआर ठाकुर, लखन नेताम, लक्ष्मीकांत साहू, दिनेश नाग, भक्त प्रहलाद सिन्हा, बाला पटेल का योगदान रहा। संचालन हेमेन्द्र साहसी ने किया।
आयोजन
कांकेर. स्पर्धा के विजेता छात्र को किया गया पुरस्कृत।