दो छात्र लापता, अपहरण का जुर्म दर्ज
कांकेर | स्कूलपढ़ने गए दो छात्र गायब हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। ग्राम मनकेशरी निवासी मयंक पाठक सुरेश बघेल ग्राम गढ़पिछवाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों ही छात्र स्कूल पढ़ने गए हुए थे लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। छात्रों के पालक बसंत पाठक सुरेश बघेल ने 10 फरवरी की शाम थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पालकों के अनुसार बसंत के पास 600 रुपए सुरेश बघेल के पास 2700 रुपए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 आईपीसी का मामला दर्ज किया है।