परीक्षा गोपनीय सामग्री वितरण 15 को
कांकेर | वर्ष2015 हाईस्कूल, हायर सेकेंड्री परीक्षा की गोपनीय सामग्री 13 फरवरी को समन्वय केन्द्र शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में वितरण किया जाना था। इसे संशोधित करते हुए अब गोपनीय सामग्री वितरण 15 फरवरी रविवार को समन्वय केन्द्र कांकेर में किया जाएगा। जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष गोपनीय सामग्री अब मंडल के निर्देशानुसार 15 फरवरी को प्रात: 10 बजे से समन्वय केन्द्र शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में प्राप्त कर सकेंगे।