कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन किए आमंत्रित
कांकेर | जिलेमें संचालित एक्सटेंशन रिफार्म्स योजनांतर्गत कृषि एवं संबंद्ध विभाग, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्यपालन के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषकों को राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषक द्वारा प्रत्येक क्षेत्र हेतु पृथक पृथक आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करना होगा। कृषि एवं समवर्गी विभागों के विकासखंडों तथा जिलास्तरीय कार्यालय से आवेदन पत्र प्रारूप प्राप्त किया जा सकते है।
आवेदन पत्र प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र में उल्लेखित अनुसार समस्त दस्तावेज अनिवार्यत: संलग्न करने होंगे। आवेदक को कांकेर, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है। आवेदक कांकेर जिले में लगातार 5 वर्षों से खेती कर रहा है का शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ लगाना आवश्यक है। जिला स्तरीय पुरस्कार की संख्या कृषि धान आधारित, दलहन आधारित, तिलहन आधारित, उद्यान, पशुपालन , मत्स्यपालन कुल पुरस्कार की संख्या 6 है। जिला स्तरीय पुरस्कार राशि 20 हजार रूपए, राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 50 हजार रूपये होगी। आवेदन पत्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा सह उपसंचालक कृषि कार्यालय जिला उत्तर बस्तर कांकेर में 21 फरवरी तक जमा करना होगा।