- Hindi News
- नाले पर पुल नहीं, अस्थायी रपटा बनवाने की मांग
नाले पर पुल नहीं, अस्थायी रपटा बनवाने की मांग
ग्रामचोरिया के ग्रामीणों ने सरोना मार्ग के नाला में अस्थाई रपटा बनाने की मांग करते उखड़े हुए डामरीकरण की भी मरम्मत करने की मांग की है। ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
नाला में रपटा नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्राम चोरिया को बाजार केंद्र सरोना से जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पांच किमी सड़क में गोदना नाला पड़ता है। इसमे पुल नहीं है जिससे आवागमन में परेशानी होती है। गोदना नाला में प्रतिवर्ष बारिश के बाद नवंबर माह में अस्थाई कच्चा रपटा लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। अस्थायी रपटा नाला में बनने के बाद किसानों को खेत से खलिहान लाने के साथ अन्य कामों को लेकर राहत मिलती है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में सुविधा होती है। इस बार अभी तक नाला पर अस्थाई रपटा नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नाला का किनारा भाग खंडहर नुमा होने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन नाला में अस्थाई रपटा बनाने लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 14 फरवरी से दो दिवसीय मेला सरोना में है। नाला में रपटा नहीं बनने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी। चोरिया के बड़ेपारा से सरोना तक का सड़क का डामरीकरण भी उखड़ गया है। कई जगह पर गड्ढे हैं। इससे भी ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। गांव की सरपंच छबीला नेताम ने कहा कि नाला में पुल बनना जरूरी है। अभी आवागमन के लिए वैकल्पिक रूप से अस्थाई रपटा बनाना चाहिए।
गांव से पहुंचे महार सिंह सीरी, हेमलाल नाग, हेमंत कोर्राम, सकुन, ईश्वरी नेताम, देवली बाई भास्कर, फूलवती, नरेश सिंह नेताम, दयाशंकर कोर्राम, संजय कुमार साहू, बैधराम कुंजाम, मिलन यादव, सदाराम नेताम, सुशीला यादव, गौतम कोर्राम, मंजुलता कोर्राम, शैलेंद्री साहू, सगाबाई वट्टी, पार्वती कुंजाम, लक्ष्मी नेताम, चंद्रिका कोर्राम, मेहरीन ने कहा नाला में पुल बनाने की मांग कई वर्षो से की जा रही है लेकिन इस संबंध में उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कांकेर. रपटा तथा पुलिया बनाने की मांग को लेकर शिकायत करने आए चोरिया के ग्रामीण।