हाईकोर्ट के न्यायाधीश आएंगे 14 को
कांकेर | छत्तीसगढ़उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जस्टिस सीबी बाजपेई 14, 16 और 17 फरवरी को कांकेर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। सत्कार अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक वे 14 फरवरी को दोपहर एक बजे धमतरी से कांकेर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे कांकेर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे 16 फरवरी को शाम 6 बजे कोंडागावं से कंाकेर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस कांकेर में करेंगे। 17 फरवरी को प्रात: 8 बजे कांकेर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।