शिविर आयोजित कर दे रहे पौष्टिक आहार
कांकेर | आंगनबाड़ीकेंद्र में कुपोषित बच्चों के कुपोषण को पौष्टिक पोषण आहार देकर दूर करने स्नेह शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर बच्चों के लिए 12 दिन चलेगा। चार आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को एक साथ पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। शिवनगर वार्ड के भवन में स्नेह शिविर का आयोजन किया गया। इसमे 4 आंगनबाड़ी केंद्र शिवनगर के साथ संजय नगर डोंगरीपारा, ईदगाहपारा, उदयनगर के बच्चे अपनी माताओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पहुंचे। शिविर के प्रथम दिवस खीर, पूड़ी का वितरण किया गया। हितग्राही महिलाओ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की स्वास्थ्य संबंधित चर्चा हुई। कार्यकर्ता डाली सलाम ने कहा शिविर का प्रथम दिवस था यह शिविर 12 दिन तक चलेगा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतरूपा रजक, बाबी झा, मिथलेश्वरी मंडावी, सहायिका अनिता सेन उपस्थित थे।
फोटो संलग्र
----------