पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल जाकर बच्चों ने जाना जल जंगल का महत्व

जंगल जाकर बच्चों ने जाना जल-जंगल का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंगल जाकर बच्चों ने जाना जल-जंगल का महत्व

कांकेर | पैराडाईजस्कूल इको क्लब से जुड़े 50 बच्चों ने रविवार को ग्राम ठेमा जाकर केवल वन भ्रमण किया बल्कि स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। जंगल जो हर प्राणी के लिये जरूरी है उसकी महत्ता एवं उपयोगिता को भी जाना। शहरी एवं वनग्रामों के वातावरण में क्या फर्क है इसे भी समझा। ग्राम ठेमा में ग्रामीणों की उपस्थिति में हरिओम मानस मंडली जनकपुर वार्ड ने ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए भजन कीर्तन किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर एवं गायत्री मंत्र सुनाकर समां बांधा है। बच्चों को दुधावा बांध ले जाकर बांध के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में रश्मि रजक, संजय मंशानी, प्रियंका क्षत्रिय, प्रियांशु क्षत्रिय, रिजवान अली, योगेश रजक, होरीलाल वर्मा हरिओम मानस मण्डली के तीजूराम यादव, श्यामलाल साहू आदि का योगदान रहा।