रेश्मा और सुनीता ने खेल में किया नाम
कांकेर | शासकीयनागार्जुन विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर द्वारा गत दिनों महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कन्या महाविद्यालय की ओर से नादिरा मंडावी, सुनीता मरकाम, रेश्मा दुग्गा, पार्वती नेताम और धनशीला वट्टी ने प्रतियोगिता में बस्तर सेक्टर की ओर से हिस्सा लिया। इसमें से चार सौ मीटर दौड़ में रेश्मा दुग्गा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सुनीता मरकाम लंबी कूद और उंची कूद में दूसरे स्थान पर रही। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार साहू तथा प्राचार्य डा रश्मि सिंह सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।