नशे में ठंड से सोया सुबह मिला मरा हुआ
कांकेर | अंतागढ़थानांतर्गत ग्राम एटेबाल्का में बीतीरात ठंड से एक युवक की मौत हो गई। अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बिसाहू राम आंचला 40 वर्ष पिता देवजी निवासी एटेबाल्का बीतीरात अपने भाई के बच्चे के छट्टी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। रात में शराब सेवन किया और खुले में ही सो गया था। सुबह उसे मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही कि युवक की मौत ठंड से हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।