पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र करने तैयारी

भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र करने तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यताअभियान तथा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांकेर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने मीडिया से चर्चा करते पखांजूर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष असीम राय पर हुए हमले और उसमें नगर पंचायत के वर्तमान भाजपा समर्थित अध्यक्ष के दामाद का नाम आने को लेकर पूछे गए सवाल में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार दिया। जबकि इस मामले को अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में कहा कि तैयारी चल रही है, दावेदारों के नाम की घोषणा जिला समिति और नगर पालिका के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा संभागीय समिति द्वारा जल्द ही कर दी जाएगी। उधर, भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा का जो सदस्य होता है वह इधर उधर नहीं जाता है लेकिन जो पार्टी का मतदाता और समर्थक होता है वह पार्टी का कार्य तो करता है परंतु पार्टी का सदस्य नहीं होता।

उन्होंने समझाया कि हमें ऐसे सभी लोगों को पार्टी के सदस्यता अभियान से जोड़ कर आनलाइन सदस्य बनाना है। अभी हमारे सामने स्थानीय चुनाव है जिसे हम तीसरी सरकार कहते हैं। आपको आपसी राग द्वेष से परे हटकर चुनाव लड़ेगें तो अवश्य ही जीत मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 12 दिसंबर को छत्तीसगढ में सरकार बनने के 11 वर्षो का कार्यकाल पूरा हो रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रथम बार छत्तीसगढ आगमन हो रहा है जिसमें वे छत्तीसगढ़ के चुने हुये पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

बैठक को विधायक भोजराज नाग, जिलाध्यक्ष भरत मटियारा, महामंत्री आलोक ठाकुर ने भी संबोधित किया। बैठक में सुभाष सरकार, हलधर साहू, ललित गांधी, सिरो केमरो, सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम, धीरज नेताम, कृष्णा देवी सिन्हा, अनिता सोनी, सतीश लाटिया, मेघराज मंगलानी, दीलिप जायसवाल, संजय कोड़ोपी, शालिनी राजपूत, राजीव लोचन सिंह, रमाशंकर सिन्हा, मोतीराम नाग, नरेन्द्र बेसरे, परितोष विश्वास, सुभाष गजेन्द्र, जीवन नेताम, जितेन्द्र मरकाम, अनिल चंदेल, भीखम आरदे, संजय खटवानी, निखिल राठौर, जोहन गावड़े, मोहन नायक, नारायण पोटाई आदि उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा

दुर्गूकोंदल |