- Hindi News
- लाखों बनने हैं आधार कार्ड लेकिन गति है बेहद धीमी
लाखों बनने हैं आधार कार्ड लेकिन गति है बेहद धीमी
जहां कार्ड बन रहे वहां मशीनें कम और काफी समय लग रहा
भास्करन्यूज | कांकेर
आधारकार्ड बनने का काम इलाके में काफी समय से चल रहा है लेकिन काम की गति बेहद ही धीमी उबाऊ है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो आधार कार्ड बनने का काम बुरी तरह पिछड़ा हुआ है। संवेदनशील विकास खंड के गांवों में तो आधार कार्ड बनाने का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। कई लोगों ने आधार कार्ड बनवाने औपचारिकताएं भी पूरी कर दी है लेकिन कार्ड उनको नहीं मिल पाया है।
आधार कार्ड बनने का काम इस वर्ष जून से शुरू हुआ है। जिले की जनसंख्या 7.50 लाख है, जिसमे 3.40 लाख लोग ही अपना आधार कार्ड बनवा पाए हैं। कार्ययोजना में 31 मार्च तक सभी का आधार कार्ड बनाना है। आधार कार्ड बनाने का काम एक कंपनी कर रही है। कार्ड बनाने शिविर शहर के वार्डो के साथ गांव में लगाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कार्ड बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। कांकेर, चारामा में तो आधार कार्ड बनाए जाने की गति तेज है।
नरहरपुर, पंखाजुर शहर में भी काम ठीक ठाक चल रहा है लेकिन कोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू ही नहीं हो पाया है। अंतागढ़ में शहरी क्षेत्र में आधार कार्ड बनने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। भानुप्रतापपुर में ग्रामीण में 32 लोगों का ही आधार कार्ड बन पाया है। इन संवेदशील क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं बन पाने का कारण मशीन की कमी बताई जा रही है।
काम में तेजी लाने के प्रयास जारी
^आधारकार्ड बनाने का काम 31 मार्च तक समाप्त करना है। आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने प्रयास किया जा रहा है और मशीने लगवाई जाएंगी जिससे काम में तेजी आए।” डीएसवर्मा, जिलासांख्यिकी अधिकारी, कांकेर
आधार कार्ड पहुंचने में भी काफी विलंब
आधारकार्ड बनकर पहुंचने में काफी विलंब लग रहा है। शहर में तो लोगों ने जुलाई अगस्त माह में ही अपना आधार कार्ड शिविर में बनवा लिया था। फिर भी कई लोगों का आधार कार्ड नहीं पहुंचा है जिससे लोग परेशान हैं। आधार कार्ड बैंगलोर से पूरी तरह से बनकर पहुंचता है।
रसाेई गैस सिलेंडर में सब्सिडी से आई तेजी
10दिनों से डाटा सेंटर में आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अब लोगो को सिलेंडर में सब्सिडी पाने आधार कार्ड की काफी ज्यादा जरूरत महसूस ह