पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्ट आफिस के भवन नहीं होने से समस्या

पोस्ट आफिस के भवन नहीं होने से समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभाक्षेत्र कांकेर के सांसद विक्रम उसेंडी ने दिल्ली में संसद के शीतकालीन सत्र में जिले के लोक महत्व के मुद्दे को उठाया। संसद के शुन्यकाल के दौरान विक्रम उसेंडी द्वारा उठाए गए इन मुद्दों का कई सांसदों ने समर्थन भी किया।

विक्रम उसेंडी ने कहा कांकेर जिले में जिला मुख्यालय को छोड़ तहसील स्तर समेत अन्य गांवों में पोस्ट आफिस के स्वयं के भवन नहीं है जो वर्तमान में सबसे अधिक समस्या बनी हुई है। जबकि वर्तमान में राज्य केंद्र शासन द्वारा जो योजनाएं लागू की गई है जैसे मनरेगा और पेंशन योजना के हितग्राहियों को अधिकांश जगहों में बैंक नहीं होने के कारण इन्ही पोस्ट आफिस से भुगतान किया जाता है। और स्वयं का सुविधा युक्त भवन नहीं होने के कारण अधिक राशि पोस्ट आफिस में नहीं रखी जाती है। जिससे इन हितग्राहियों को समय पर भुगतान नहीं हो पाता है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।