एक ही मशीन से चुनाव पर आपत्ति
कांकेर | जिलेमें नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पार्षद पद के लिए एक ही मशीन का उपयोग करने का मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी ने अपना आपत्ति दर्ज कराई है। पार्टी जिला सचिव नजीब कुरैशी का कहना है कि प्रदेश के अनेक जिलो में अलग अलग मशीनों अलग अलग पोलिंग केबिन का उपयोग कर निकाय चुनाव संपादन किया जा रहा है लेकिन जिले के नगरीय निकाय चुनाव में एक ही मशीन का उपयोग कर अध्यक्ष पार्षद का चुनाव कराया जा रहा है। एक ही मशीन का उपयोग करने से मतदाताओं में भ्रम को स्थिति पैदा होने की संभावना है बढ़ जाएगी माकपा ने निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि पार्षद अध्यक्ष पद के लिए अलग अलग मशीनों का उपयोग कर पृथक पृथक पोलिंग केबिन बनाकर चुनाव कराया जाए ताकि चुनाव की निष्पक्षता पारदर्शीता बनी रहे