नेशनल हाईवे किनारे हो गए कटाव
शहरके नेशनल हाईवे का डामरीकरण तो कर दिया गया है लेकिन सड़क किनारे हुए कटाव के चलते हुए गड्ढों की मरम्मत करने विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क में हुए कटाव के चलते हुए गड्ढो में कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बारिश के दौरान नेशनल हाईवे के किनारे भाग में कटाव होने से कई जगह गड्ढे हो गए हैं। अब तो बारिश थमे काफी दिन बीत चुके है, लेकिन नेशनल हाईवे के किनारे भाग में हुए कटाव के कारण गड्ढों को मरम्मत करने विभाग बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।
डामरीकरण कुलगांव तक जरूर कराया गया है लेकिन सड़क किनारे हुए गड्ढों को पाटकर समतल करने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे आवागमन को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति दूरसंचार विभाग कार्यालय के पास आंज्ल वैदिक स्कुल जाने के मोड़ में है। बारिश के दौरान कटाव होने से काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। सोहन यादव ने कहा यहां आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। रोकथाम के लिए सड़क किनारे गड्ढों की मरम्मत जरूरी है। ग्राम सिंगारभाठ में गढ़पिछवाड़ी जाने का रास्ता वन विभाग के नर्सरी के पास भी खतरनाक गड्ढा हो चुका है जिसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सिंगारभाठ निवासी द्वारका ठाकुर, दौलत कोड़ोपी, अशोक कौशिक, शहजाद ने कहा सड़क किनारे हुए गड्ढों की मरम्मत जरूरी है क्योंकि यहां पर कई लोग गिर चुके हैं। ऊपर नीचे मार्ग में एसे भी सड़क काफी सकरी है और ट्रैफिक का दबाव हमेशा रहता है लेकिन ऊपर नीचे मार्ग के सड़क के किनारे भाग के मरम्मत करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क के किनारे भाग समतल नहीं हो पाया है। पुलिस थाना के सामने भी सड़क का कटाव हो गया है। व्यवसायी अनिल सिंह ठाकुर, मो अनीस ने कहा यहां पर सड़क लेबल में नहीं है।
सड़क के किनारे भाग के कटाव को दूर करने मरम्मत जरूरी है। झुनियापारा में तालाब के सामने सड़क पर कच्चा नाली पानी की उचित निकासी नहीं होने से आधे सड़क में पानी से भरा हुआ है और सड़क में गड्ढा हो चुका है। अघन नगर निवासी विजय साहू, सिंगारभाठ के मन्ना ठाकुर ने कहा गंदा पानी की निकासी उचित ढंग से नहीं होने से आधी सड़क खराब हो चुकी है। गोविंदपुर मार्ग में भी कुछ जगह पर सड़क समतल नहीं है।
कांकेर. नेशनल हाईवे सड़क में कटाव बन रहे हादसों की वजह।