- Hindi News
- हमालों को नहीं दे रहे वाजिब मजदूरी: साहू
हमालों को नहीं दे रहे वाजिब मजदूरी: साहू
कांके | छत्तीसगढ़सहकारिता हमाल मजदूर यूनियन अध्यक्ष जागेष्वर साहू ने आरोप लगाया है कि जिले के विभिन्न धान संग्रहण केन्द्रों में कार्य कर रहे हमालों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। श्रम विभाग को इस संबंध में शिकायत करने के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है। जिले के अलग-अलग धान संग्रहण केन्द्रों में हमालों को कहीं पर भी सरकारी निर्धारित दर पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उनका कहना है कि अलग-अलग धान संग्रहण केन्द्रों में प्रबंधक अपने मनमर्जी के अनुसार मजदूरी का दर निर्धारित कर मजदूरी का भुगतान करते हैं जो कि पूर्णत: गलत है। सिर्फ नरहरपुर कांकेर ब्लाक के धान संग्रहण केन्द्रों में हमालों के मजदूरी में एक रूपता नहीं है किसी केन्द्र में हमालों को 3.50 रुपए प्रति क्विंटल यानी 2.5 बोरा की दर से मजदूरी निर्धारित है, तो वहीं किसी केन्द्र में 6 रुपए प्रति क्विंटल हमाली दर निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि अलग-अलग कार्य के लिए भी मजदूरों को अलग-अलग मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उक्त मजदूरी दर हासिल करने के लिए मजदूर तीन प्रकार के कार्य कांटा करना, सिलाई करना, छल्ली लगाना जैसे कार्य करने को विवश है। जबकि अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग मजदूरी दर निर्धारित है। श्रम विभाग को चेतावनी देते कहा कि अगर हमालों के साथ हो रहे इस शोषण को रोकने प्रशासन श्रम विभाग उचित कार्यवाही नहीं करती है तो यूनियन आंदोलन करेगी।