पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेलगाम 30 बसों पर चालान 43 हजार रुपए की वसूली

बेलगाम 30 बसों पर चालान 43 हजार रुपए की वसूली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात पुलिस की नींद एकाएक मंगलवार को टूटी और नेशनल हाइवे पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर यात्री बसों की जांच की। इस दौरान नियमों के खिलाफ चल रही 30 बस और ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की कार्रवाई से यात्री बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

शहर समेत अंचल में बस ड्राइवरों के लापरवाही वाहन चलाने और दूसरी शिकायतों के मद्देनजर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने यातायात पुलिस प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर मंगलवार सुबह 9 बजे नांदनमारा के पास चेक पोस्ट लगाकर यात्री बसों की जांच शुरू की गई। इस दौरान 30 बसों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इनसे 43900 रुपए शुल्क वसूल किया गया। इसमें प्रतिबंधित प्रेशर हार्न, ड्राइवर-कंडक्टर का बगैर वर्दी होना, बिना परमिट वाहन चलाना और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले शामिल हैं। दो माल वाहक गाड़ियों पर सवारी बैठाने के कारण चालान किया गया। शुल्क अदा नहीं करने वाले बस के दस्तावेज जब्त किए गए। कार्रवाई दोपहर 1 बजे तक जारी रही।

जांच के चलते हाइवे पर लगा जाम
जांच की शुरुआत हुई तो यातायात जवानों को मालूम नहीं था किन वाहनों की जांच करनी है। इसके चलते यात्री के अलावा मालवाहक व अन्य छोटे वाहनों को भी रोका गया। इसके चलते नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में जाम के जैसी हालत हो गई। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई।

यात्री से दुर्व्यवहार पड़ा महंगा
जांच के दौरान एक मामला यात्री से दुर्व्यवहार का भी सामने आया। बस नंबर-सीजी 07 ई 1222 की जांच के लिए पुलिस जवान बस में चढ़े। इस दौरान यात्री नितिन पोटाई ने कंडक्टर अमृतलाल साहू पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। इस पर यातायात पुलिस ने तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की।

कांकेर. यात्री बसों के खिलाफ पुलिस की जांच।

खबरें और भी हैं...