उसेंडी आज जिले के भ्रमण पर
कांकेर | सांसद विक्रम उसेंडी 10 फरवरी को कांकेर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद सुबह 11.30 बजे कांकेर पहुचेंगे। यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे जनसंपर्क करेंगे। शाम 7 बजे कांकेर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।