पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 घायल

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | मंगलवार की सुबह ग्राम घोटियावाही में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। प्रार्थी सूजेराम नेताम ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह मंगलवार की सुबह 10.30 बजे बाइक से अपने पिता तुलाराम व माता सुशीला को लेकर घोटियावाही से सियारीनाला जा रहा था। इसी दौरान आवासपारा के पास जयलाल दुग्गा ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसे व उसके पिता तुलाराम को गंभीर चोटें आई है, वहीं सुशीला को भी चोट आई। दोनों को कांकेर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...