पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के सामने मां के कपड़े फाड़ दिए

बच्चों के सामने मां के कपड़े फाड़ दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | नरहरपुरथानांतर्गत ग्राम जामगांव में एक महिला को बेइज्जत करने दो युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। जिस दौरान यह घटना हुई उसके दो छोटे छोटे बेटे भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जामगांव में 7 दिसंबर को मेला का अंतिम दिन था। इसके चलते एक 35 वर्षीय महिला के पुत्र के कुछ दोस्त उसके घर भोजन पर पहुंचे थे। जिसके बाद जब उक्त महिला का पुत्र अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था तब गांव के ही दो युवक अंजोर साहू तथा दीलिप शर्मा ने उसे रोक कैसे कैसे लोंगों से दोस्ती की बात कह उनसे गाली गलौज करने लगे। जिसे देख महिला सामने आई तो युवक उसके साथ ही विवाद करने लगे और उसके कुछ कपड़े फाड़ दिए।