पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग के घोटाले में पुलिस का रवैया ढुलमुल

शिक्षा विभाग के घोटाले में पुलिस का रवैया ढुलमुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह है मामला

जिलेका बहुचर्चित शिक्षा विभाग घोटाला का सात माह से फरार आरोपी तत्कालिन डीईओ एमआर खांडे को पुलिस ने जैसे तैसे गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन अब तक मामले को न्यायालय में पेश नहीं कर सकी है। जांच का बहाना बना अपने पास रखे हुए है। और अब 18 दिन के अंदर मामला पेश नहीं हुआ तो सीधे सीधे इसका लाभ आरोपी को मिलेगा और उसे जमानत मिल जाएगी। पहले सात माह तक गिरफ्तार करने में असफल और अब मामला पेश करने में जांच के नाम पर की जा रही लेट लतीफी पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।

ज्ञात रहे कि शिक्षा विभाग की शासकीय राशि का दुरूपयोग करते हुए एक करोड़ से अधिक रकम के गबन का फरार आरोपी तत्कालिन डीईओ खांडे पुलिस के हाथ 29 सितंबर को लग गया था। शेषपेज 16 पर



खांडेके खिलाफ लोक सेवक द्वारा अपराधिक न्यास भंग करने की धारा 409, धोखाधड़ी की धारा 420, अपराधिक षडयंत्र रचने की धारा 120 बी के अलावा परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद से वह न्यायायिक हिरासत में कांकेर जेल में बंद है। पुलिस ने जिन धाराओं के तहत एमआर खांडे को गिरफ्तार किया है उसके तहत मामले को 90 दिन के अंदर न्यायालय में पेश करना है। इसके अनुसार अब पुलिस के पास मात्र 18 दिन ही शेष है। इन शेष दिनों में मामला न्यायालय में पेश नहीं हो सका तो मामले के अभियुक्त को न्यायालय में अपने जमानत का आवेदन लगाने का मौका मिल जाएगा। पुलिस अब भी मामले को जांच में होना बता रही है।

30 सितंबर 2014 को प्रकाशित खबर

आखिरी समय में करेंगे पेश

अविभाजितमध्यप्रदेश काल से चले रहे नियम के तहत 75 दिन के अंदर अंदर मामले की डायरी लोक अभियोज के समक्ष भी किया जा सकता है ताकि आरोपी को सजा दिलाने उसमें कुछ कमी हो तो उसे पूरा कर दस्तावेजों को दुरूस्त किया जा सके, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस लोक अभियोजक के समक्ष अंतिम दो दिन पहले ही डायरी पेश करती है जिससे कमी पूरी नहीं हो पाती और यदि मामला कमजोर बना होता है तो उसका लाभ आरोपी को मिल जाता है। खांडे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली को देख ऐसे ही हालात बनते नजर रहे हैं। और माना जा रहा पुलिस अंतिम समय में मामला न्यायालय में पेश करेगी।

जांच के नाम पर सिर्फ नोटिस

खांडेकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अबतक की जांच में कोई कुछ नया नहीं