पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजापुर में बिजली नेटवर्क की समस्या से जिलेवासी परेशान

बीजापुर में बिजली नेटवर्क की समस्या से जिलेवासी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीसंचार यात्री बस को लेकर 3 माह पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधि नागरिकों ने समस्या से निजात दिलाने के लिये नगर बंद कर भोपालपटनम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। तत्कालीन टीडीएम ने क्षेत्र में बढ़ती संचार समस्या को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन 3 माह बाद तो कोई अधिकारी पहुंचा ही समस्या का समाधान हुआ। जिसको लेकर भोपालपटनम के नगर वासीयों में काफी आक्रोष है

जिले में लगातार बिजली की आंख मिचोली मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से सबसे ज्यादा भोपालपटनम, आवापल्ली ब्लाक के लोग परेशान हैं।

भास्करन्यूज | बीजापुर

समस्याके समाधान के लिए जिला पंचायत सदस्य जगदीश कोंड्रा के नेतृत्व में सैकडों नगरवासी 23 सिंतम्बर को बीजापुर कलेक्टर मोहम्मद अब्दुल कैसर से समस्या के समाधान की गुहार लगाई।

उन्होंने ने बताया विगत दो माह से संचार व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो चुका है बिजली 2 से 4 घंटे ही मिल पाती है इधर बस मालिक भी परमीट लेकर मनमानी करने पर उतारू हैं समस्या का हल नहीं हुआ तो भोपालपटनम बंद चक्का जाम किया जायेगा जिसकी जवाब दारी प्रशासन की होगी। सोमवार को पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने भी बिजली, मोबाइल नेटवर्क सड़क निर्माण की जानकारी प्रशासन से ली थी।

जिला कलेक्टर मोहम्मद अब्दुल कैसर हक के निवास पर पहुंचे ग्रामीणों ने जहां बिजली नेटवर्क की बात की वहीं बस परिवहन को लेकर भी शिकायत किया। वर्तमान में महेन्द्रा टेªवल्स कांकेर रोडवेज का परमिट भोपालपटनम तक है, लेकिन दोनो बसों के चक्के बीजापुर में ही थम जाते हैं। आरटीओ द्वारा बीजापुर से 52 किमी आगे भोपालपटनम तक परमीट दिया गया है बीजापुर पहुचने के बाद आगे का परमिट होने का हवाला देकर बसें बीजापुर से ही वापस जगदलपुर लौट जाती हैं फंसे हुए यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए भटकना पडता है। यात्री अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।