पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्डकोर नक्सली के सरेंडर से झीरम कांड के खुलेंगे राज

हार्डकोर नक्सली के सरेंडर से झीरम कांड के खुलेंगे राज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झीरमकांड में शामिल हार्डकोर्ड नक्सली जोगश्वर कोमरा ने जिला मुख्यालय में बस्तर आईजी के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया है। उक्त नक्सली के खिलाफ शासन ने 8 लाख रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। आत्मसर्पण के बाद पुलिस झीरम कांड को लेकर नक्सली से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि विभिन्न पदों शीर्ष नक्सली नेताओं के साथ रहने के कारण उक्त नक्सली से झीरम कांड के कई अहम राज पुलिस को मिल सकेंगे।

आईजी बस्त एसआरपी कल्लूरी, कांकेर कलेक्टर अलरमेल मंगई डी तथा एसपी राजेंद्र दाश के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 22 वर्षीय जोगश्वर कोमरा उर्फ प्रमोद पिता बैजनाथ निवासी मलमेटा थाना ताड़ोकी ने नक्सली जीवन से मोहभंग होने का कारण बाहर से आए नक्सलियों की भेदभाव नीति को बताया। नक्सली जिस दौरान कांकेर जिला पुलिस कार्यालय पहुंचा वह एक लाल काली धारियों वाली टी शर्ट तथा नक्सली वर्दी से मैच खाती खाकी रंग की पैंट पहना हुआ था। नक्सली ने बताया कि वह मलमेटा में कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई करने के बाद गांव से बाहर सरंडी में कक्षा 6वीं की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान नक्सली विकास अपने साथ 2009 में ले गया। उसे बुधियारमारी क्षेत्र में कोरर एलओस कमांडर रमेश ने ट्रेनिंग दी।

ट्रेनिंग के बाद 12 बोर का हथियार देकर प्लाटून नंबर 17 में भर्ती किया गया। यहां 1 वर्ष तक काम करने के बाद कंपनी नंबर एक के कमांडर अर्जून के गार्ड के रूप में काम करने लगा। इसके दक्षिण बस्तर के जगरगुंडा एरिया कमेटी में कमांडर पापाराव के साथ काम किया। यहां इसने नक्सली संगठन पार्टी सेल को मजबूत करने का काम किया। इस समय जागेश्वर इंसास रायफल अपने साथ रखता था। जगरगुण्डा क्षेत्र में तीन चार महीने काम करने के बाद इसका ट्रांसफर डीके एस जेड सी से छग उड़िसा बार्डर (सीओबी) में कर दिया गया। जहां पहुंचने के लिए यह गंगालुर होते हुए यह केशकाल क्षेत्र पहुंचा। यहां केशकाल एरिया कमेटी सचिव सरिता के साथ कुछ दिनों तक घुमने के बाद नक्सलियों की शोषणकारी तथा भेदभाव पूर्ण रवैया से तंग आकर इसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। मंगलवार को जागेश्वर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

झीरमसमेत कई घटनाओं में शामिल : एसपीकांकेर दाश ने बताया कि जागेश्वर मुख्य रूप से मई-2013 में हुये झीरम घाटी हमले में बटालियन नंबर 2 के सदस्य के रूप में शामिल होने की बात स्वीकारी है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2014