पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिंतित पिंकी के परिजनों को ऑपरेशन से राहत

चिंतित पिंकी के परिजनों को ऑपरेशन से राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | जिलामुख्यालय से 11 किमी दूर ग्राम घोटिया की 14 वर्षीय पिंकी उसेंडी अपने पिता धनेशराम माता इतवारिन बाई सहित अपने तीन बहनों तथा एक भाई के साथ रहती है। पूरी तरह कृषि पर आश्रित यह परिवार, अपने दैनिक जीवन की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कृषि पर ही निर्भर है। कुछ समय पूर्व अचानक पिंकी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने सोचा सामान्य बुखार होगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से दवा ली और फिर निश्चिंत हो गए पर बुखार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। अंत में थकहार कर जिला मुख्यालय में स्थित कोमलदेव चिकित्सालय में परीक्षण के बाद बताया गया कि पिंकी के हृदय में छेद है। पिंकी के हृदय रोक की बीमारी का पता चलने पर परिवार चिंतित हो गए थे। सभी ऑपरेशन की सफलता असफलता की चिंताओं के बीच जुझते रहे किंतु निर्णय तो करना ही था।

बच्ची पिंकी के जीवन का प्रश्न था। आखिरकार मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रकिया पूर्ण की और पिता को बहुत आश्चर्य हुआ कि प्रक्रिया अंतर्गत आपरेशन के लिए बहुत जल्द शासन के ओर से आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत हो गई। रायपुर के एस्कार्ट हार्ट सेंटर में पिंकी का सफल ऑपरेशन किया गया। आज पिंकी पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर कक्षा नवमीं में अध्यनरत है और खेल कूद में खुलकर हिस्सा ले रही है।

पिंकी