- Hindi News
- सरपंच बनने पर उमेंद्र ने निकाला आभार जुलूस
सरपंच बनने पर उमेंद्र ने निकाला आभार जुलूस
कोंडे | पंचायतचुनाव के परिणाम आने के बाद से ही जीत का जश्न मनाने का सिलसिला भी चल रहा है। ग्राम पंचायत कोंडे सरपंच उमेन्द्र कल्लो और उनके सर्मथकों ने कोंडे, दरगढ़, गुमड़ीडिही, खेड़ेगांव में जुलूस निकाला। बाजे गाजे के साथ निकले जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जुलूस में राजकुमार जुर्री, रूपजी पुड़ो, जितेन्द्र सिन्हा, विजय मरकाम, रामसाय उसेंडी, मानसिंह कोवाची, रामसिंह कोवाची, शंकर पोटाई, पवन पुड़ो, प्रेम पुड़ो, जयलाल पुड़ो, सुकदू पुड़ो, रूपधर पुड़ो, राहुल पुड़ो, सुन्हेर पुड़ो, बोधन साहू, गैंदलाल साहू, ललित नेताम आदि शामिल हुए।
कांकेर। निकाला विजय जुलूस, इस दौरान वोट देने के लिए आभार मानते प्रत्याशी।