पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वादिष्ट बेर आने लगा बिकने

स्वादिष्ट बेर आने लगा बिकने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | बाजारमें स्वादिष्ट बेर पहुंचना शुरू हो गया है। अंचल में बेर के काफी पेड़ थे लेकिन जलाऊ लकड़ी के उपयोग के साथ घेराव के लिए काम में लाने से बेर के पेड़ की संख्या में इलाके में अब कमी रही है। इन दिनों गांव से बड़ी मात्रा में बाजार में पके बेर पहुंच रहे हैं जिसकी बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है। पके हुए बेर का सीजन मार्च तक बना रहेगा। बाजार में बिक्री करने बेर लेकर पहुंची ग्राम डुमाली की राधिका परचाकी ने बताया कि बेर की अच्छी मांग रहती है। गृहणी उषा कानकिया ने कहा कि बेर काफी पौष्टिक हैं तथा सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। डा जेएम जैन ने बताया कि बेर में विटामिन सी तथा कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डी मजबूत होती है। बेर के लेप को घाव में लगाने से तेजी से सूखता है। पाचन के लिए भी यह उपयोगी है।