लापरवाह आरक्षक दिलीप मिंज निलंबित
कांकेर | थानारावघाट में पदस्थ आरक्षक दिलीप मिंज को ड्यूटी हेतू बीएसएफ केम्प कालेश्वर में तैनात किया गया था। 7 फरवरी को आरक्षक कैंप से दंडकवन दवाई लेने जाने का बहाना बनाकर अकेले कोलर, कुम्हारी चला गया एवं शराब के नशे में कुम्हारी में पड़ा मिला। वहां से जिसे उठाकर थाना लाया गया।
अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ होने के उपरांत भी सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं करते दवाई लेने का बहाना अकेले कोलर, कुम्हारी में जाकर शराब का सेवन कर कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासहीनता के आरोप में आरक्षक दिलीप मिंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय रक्षित केन्द्र संबंद्ध किया गया।