पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीरेश सर्वाधिक तो सबसे कम मतों से जीती कृष्णादेवी

बीरेश सर्वाधिक तो सबसे कम मतों से जीती कृष्णादेवी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | जिलेमें पंचायत चुनाव में जिले के 13 जिला पंचायत क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 7 से सबसे अधिक 8571 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर बीरेश ठाकुर जिला पंचायत सदस्य बने। वहीं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक दो कोदाभाठ से कृष्णा देवी सिन्हा सबसे कम 85 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य बनीं। जिले के 13 जिला पंचायत क्षेत्रों में विजेता प्रत्याशियों ने जितने मतों से चुनाव जीता वे इस प्रकार हैं।

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक एक मर्दापोटी धीरज नेताम ने 2904 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित किया। नेताम को 13695 और रोहिदासीन उसेण्डी को 10791 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक दो कोदाभाठ से कृष्णादेवी सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वतीय अनीता जैन को मात्र 85 वोट के अंतर से पराजित किया। अनिता जेन को 8558 और कृष्णा देवी सिन्हा को 8643 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक तीन से संजय जुर्री 1280 से चुनाव जीता।

अपने प्रतिद्वंदी शेखर सलाम को पराजित किया। संजय जुर्री को 7664 और शेखर सलाम को 6380 मत मिले। चुनाव क्षेत्र क्रमांक चार दबेना हीरा मरकाम ने झाडू राम नरेटी को 7755 मतों से पराजित किया। हीरा मरकाम को 12140 आरै नरेटी को 4385 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से मिथलेश शोरी ने 1932 वोटों के अंतर से अपने करीबी उम्मीद्वार थनसीया देवी जैन को हराया।

शेषपेज 18 पर

मिथलेशशोरी को 9735 और थनसीया देवी जैन को 7803 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 कसावाही से हेमेन्द्र बंटी ठाकूर दर्रो ने 5374 वोटों से डोमार सिंह जुर्री को पराजित किया। हेमेन्द्र को 16829 और डोमार सिंह जुर्री को 11455 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 7 कच्चे से बीरेश ठाकुर ने सर्वाधिक 8571 मतों से छत्र प्रताप देव दुग्गा को पराजित किया। बीरेश ठाकुर को 14552 और छत्र प्रताप देव दुग्गा को 5981 मत हासिल हुए। क्षेत्र क्रमांक 8 बोगर से ललेश्वरी मोहन टांडिया ने लक्ष्मी बाई नेताम को 6857 मतों से पराजित किया। ललेश्वरी मोहन टांडिया को 12297 और लक्ष्मी नेताम को 5440 मत प्राप्त हुए।

क्षेत्र क्रमांक 9 जाड़े कुर्से से अमिता जीवन उइके ने शकुंतला नरेटी को 2106 वोटों के अंतर से परास्त किया। अनीता जैन उइके को 10597 और शकुंतला नरेटी को 8491 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 10 मासबरस के सुभद्रा सलाम ने मनोरमा मण्डावी को 3536 मतों से परास्त किया। सुभद्रा सलाम को 10431 मनोरमा मण्डावी को 6895 वोट प्राप्त हुए। क्षेत्र क्रमांक बडेझाडकट्टा 11 से शांता नुरूटी ने सुलोचना कोर्राम को 4629 मतों से हराया। नुरूटी को 8678 और सुलोचना कोर्राम को 4049 मत प्राप्त हुए। चुनाव क्षेत्र क्रमांक 12 मटोली से सुप्रकाश मल्लिक ने मनमथ मण्डल को 2761 वोटों के अंतर से हराया। मल्लिक को 13948 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मतमथ को 11187 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 ढोरकट्टा से आरती बनिक प्रदीप ने लाली बेनर्जी को 5977 वोटों से हराया। आरती बनिक को 14697 और उनके करीबी प्रत्याशी लाली बेनर्जी को 8720 मत प्राप्त हुए।