पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवलबरस हमले के 6 नक्सली बंदी

हवलबरस हमले के 6 नक्सली बंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | बांदेथानांतर्गत हवलबरस में हुए नक्सली हमले के बाद बीएसएफ ने अपना विशेष आपरेशन चलाकर मन्हाकाल के जंगल से शनिवार रात 6 नक्सलियों को धर दबोचा। बताया जा रहा है इनमें से दो मिलिट्री दलम के तथा शेष चार एलओएस जनमिलिशिया दलम के सदस्य हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों को हाल ही में हुए बांदे थानांतर्गत हवलबरस में हुए हमले में शामिल होना बताया जा रहा है। इसके अलावा ये अन्य बड़े हमलों में भी शामिल थे। बीएसएफ गुप्तचर शाखा के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मन्हाकाल के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी को लेकर लगातार खबर मिल रही थी। खबर पुख्ता होने पर बीएसएफ की गुप्तचर विभाग ने इस बाबत अपना जाल बिछा आपरेशन शुरू किया। जिसमें बीएसएफ के गुप्तचर शाखा के अधिकारी ने अपने टीम के साथ 140 वीं वाहिनी के जवानों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। टीम ने ग्राम परोकाल तथा मन्हाकाल के जंगल से 6 सक्रिय इनामी खूंखार नक्सलियों को दबोच लिया। जिसमें थाना प्रभारी अविनाश शर्मा सहित एक पुलिस का जवान मारा गया था। इसके अलावा सन 2010 में भुस्की तथा 2011 में सुलंगी में घात लगाकर किए गए हमले में शामिल थे। जिसमें 6 जवान शहीद हो गए थे। इन सभी घटनाओं में जिले के थानों में इनके खिलाफ नक्सली मामले दर्ज हैं।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

अंतागढ़एलओएस की सदस्य सरीता उर्फ सनोती उम्र 26 वर्ष पति माने सिंह निवासी एनहुर जिला कांकेर, मिलिट्री प्लाटुन नंबर 35 की सदस्य राजेश्वरी उम्र 21 वर्ष पति राजु उपेंडी निवासी एनहुर, मिलिट्री प्लाटुन नंबर 3 की सदस्य कुमारी संतो उर्फ जानकी उम्र 22 वर्ष पिता रूप सिंह निवासी मन्हाकाल, केशकाल एलओएस का सदस्य मंगतु उर्फ जयसिंह उम्र 25 वर्ष पिता सुकलु गावड़े निवासी कटरू कुरूषबोड़ी, परतापुर एलओएस का सदस्य राजु उपेण्डी उम्र 22 वर्ष पिता रनाउराम निवासी काटाबास जिला कांकेर के अलावा बड़गांव जन मिलिशिया कमांडर शानीरामउम्र 35 पिता झिटकु पोटाई निवासी मन्हाकाल को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ ईनाम घोषित किया है।

कांकेर. हमले में शामिल गिरफ्तार 6 नक्सली।