स्वाइन फ्लू वार्ड शुरू
कांकेर | जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए पृथक वार्ड बनाया दिया गया है है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा डीके तुरे ने बताया कि आपात स्थिति के लिए स्वाइन फ्लू की पर्याप्त दवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विदेश अथवा स्वाइन फ्लू रोग की शिकायत वाले दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना आदि प्रदेशों से जिले में आने वाले आगंतुकों की सूचना मोबाइल नंबर 9425592836 पर दें।
इसके अतिरिक्ति यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, खांसी, उल्टी आदि जो कि स्वाईन फ्लू के लक्षण हैं की जानकारी हो तो इसकी सूचना भी उन्हें दें ताकि समय पर प्रभावित मरीज का समुचित इलाज किया जा सके।