- Hindi News
- मानस गान से पहले निकाली पंडरीपानी में कलश यात्रा
मानस गान से पहले निकाली पंडरीपानी में कलश यात्रा
ग्रामपंडरीपानी में त्रि दिवसीय संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता शुरू हुई। गांव में लगातार 14 वर्षो से संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता हो रही है। आयोजन के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहता है। पूरे गांव के लोग एकजुट होकर मानस गान प्रतियोगता को सफल बनाने सहयोग करते हैं। इस विभिन्न स्थानों से आए दो दर्जन मानस गान मंडली अपनी प्रस्तुति देंगी।
संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता की शुरुआत कलश यात्रा से की गई। मानस गान प्रतियोगिता शुरू किए जाने से पहले गांव के शीतला मंदिर में पूजन किया गया। महिलाओं की कलश यात्रा गांव के शीतला मंदिर से निकली जो पूरे गांव का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं के साथ युवतियों बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। मानस गान प्रतियोगिता में राज्य भर से आए 23 दल भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मंच उदघोषणा का जिम्मा जागेश्वर साहू को सौंपा गया है। आयोजन में राजू साहू, संतोष यादव, रामकुवंर रजक, देवेंद्र यादव, गोविंद नाग, प्रेमलाल, सियाराम यादव, मोहन यादव, गोविंद,रिक्की चक्रधारी, रमेश धु्रव, रामजी यादव, रमेश धु्रव, कौशिल्या नाग, पुष्पा यादव, कुमारी यादव, हेमलता यादव, सुकारो चक्रधारी, उर्मिला सोनकर, दीपिक राणा, धनेश्वरी नाग, कंचन यादव, जयंती चक्रधारी, पायल, रूपाली योगदान दे रहे हैं।
धार्मिक आयोजन
कांकेर. कलश यात्रा के साथ 14वीं मानस गान प्रतियोगिता शुरू, इसमें काफी बच्चियां महिलाएं शामिल हुई।