पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर बैंकिंग के बाद एटीएम की सुविधा बढ़ेगी मुख्य डाकघर में

कोर बैंकिंग के बाद एटीएम की सुविधा बढ़ेगी मुख्य डाकघर में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकघरों मेें उपभोक्ताओं की बढ़ रही सुविधाएं। कोर बैंकिंग के बाद अब हो रही तैयारी एटीएम शुरु करने की।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

बस्तरके 80 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को डाक विभाग ने पिछले दिनों कोर बैंकिंग की बड़ी सुविधा दी है। देश के किसी भी कोने से लेन-देन आसान हो गया है। यह सुविधा बस्तर जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहेगी। दूसरे चरण में विभाग को कांकेर, दंतेवाड़ा, बचेली समेत जगदलपुर के अन्य डाकघरों में भी कोर बैंकिंग शुरु करनी है। इस बीच लोगों को एटीएम की सुविधा यहां कुछ दिन बाद मिल जाएगी।

मुख्य डाकघर के सामने हिस्से में एटीएम का कक्ष तैयार हो चुका है। अफसरों की मानें तो बहुत जल्द एटीएम शुरु किया जा रहा है। लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर ट्रांजेक्शन से लेकर अन्य कामों के लिए समय खराब नहीं करना पड़ेगा। 24 घंटे पोस्ट आफिस में उपभोक्ताओं को एटीएम की सुविधा मिलेगी। एक तरह से डाक विभाग के अफसर काम-काज के लिहाज से बैंकों से प्रतिस्पर्धा के लिए अपने नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं। यही एक वजह भी है कि डाकघरों का काम बैंकों की तुलना में पिछड़ रहा था। जैसे-जैसे ये तमाम सुविधाएं संभाग के अन्य जिलों में बढ़ती जाएगी, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।

बिना पते की बंटेंगी डाक

अगलेकुछ दिनों के अंदर एटीएम शुरु होने से पहले उपभोक्ताओं के लिए कार्ड बनाए जाने हैं। जिनके खाते पोस्ट ऑफिस में होंगे उन्हें एटीएम कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग ने एक अन्य सुविधा भी लोगों को दी हुई है। जिसमें पंपलेट से लेकर अन्य प्रपत्र यदि किसी उपभोक्ता को किसी एरिया विशेष में बंटवाने हैं तो उसकी बुकिंग डाकघर में की जाती है। काफी कम-रेट पर इस डाक को बंटवाया जाता है। त्यौहार, चुनाव के दौरान लोग इस सुविधा का काफी फायदा उठाते हैं।



^एटीएम की शुरुआत जल्द की जाएगी। इसके लिए जरुरी तैयारी पूरी करवाई जा रही है। कोर बैंकिंग के बाद एटीएम से उपभोक्ताओं की सुविधा में विस्तार होगा।\\\'\\\' उमाशंकरसिंह, अधीक्षक, मुख्य डाकघर